Advertisement

 बनवाड़ा विद्यालय के बच्चों को मिले ऊनी स्वेटर, खिले चेहरे

बनवाड़ा विद्यालय के बच्चों को मिले ऊनी स्वेटर, खिले चेहरे



पीपलू | बनवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से एनएमएमएस परीक्षा में शामिल हुए कक्षा 8 के बच्चों को नि:शुल्क ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। स्टेट अवॉर्डी नवाचारी शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय ने बताया कि एनएमएमएस जागरूकता को लेकर अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई द्वारा टोंक जिले सहित राजस्थान में एनएमएमएस परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत बनवाड़ा विद्यालय के 26 बच्चों को फाउंडेशन से जुड़े भामाशाह ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। इनका वितरण  प्रधानाचार्य पन्नालाल रैगर, शिक्षक गजेंद्रप्रसाद बैरवा, रोहिताश मीना, अर्जुनलाल चौधरी, हरफूल मीना, लक्ष्मी विजय, रामरस चौधरी, पंचायत शिक्षक श्योजीलाल शर्मा, लिपिक मनमीतसिंह राजावत द्वारा किया गया। बच्चे स्वेटर पाकर खुश हुए।

0 Response to " बनवाड़ा विद्यालय के बच्चों को मिले ऊनी स्वेटर, खिले चेहरे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status