Advertisement

 प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम



निवाई | स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में खेल सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी। इसी प्रकार तश्तरी फैक प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा प्रथम स्थान दिलभर जाट, द्वितीय आचुकी मीणा, तृतीय स्थान पूजा चौधरी का रहा। गोला फैक में प्रथम स्थान पर मनीषा बैरवा, द्वितीय स्थान ज्योति यादव व तृतीय स्थान पर प्रिया बैरवा रही। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष कला में प्रथम पूजा चौधरी, द्वितीय सुमन चौधरी व तृतीय दिलभर जाट रही। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्राएं विजेता रही। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर सेवंता कुमारी, द्वितीय स्थान पर ज्योति व तृतीय स्थान पर मीनाक्षी तथा चौथे स्थान आचुकी रही। लम्बी कूद में द्वितीय वर्ष के अन्तर्गत प्रथम स्थान पर माया, द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी मीणा व तृतीय स्थान पर सुमन चौधरी रही। इसी प्रकार प्रथम वर्ष कला में प्रथम सेवंता गुर्जर, द्वितीय अंजली यादव व तृतीय प्रिया बैरवा रही। इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष की छात्राएं विजेता रही। प्राचार्य पानमल पहाडिया ने बताया कि शनिवार को बेडमिंटन, बॉलीवाल, केरमबोर्ड आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस अवसर पर खेल प्रभारी राजश्री स्वामी, सहायक आचार्या बिन्नी साहू, डॉ. गोपाललाल, डॉ. सत्यनारायण नागर, अनामिका शर्मा सहित सभी सकाय सदस्य मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दीपकराज जैन के सानिध्य में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी प्रो. देववृत शर्मा व सह प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि खेल सप्ताह के अन्तर्गत टेबिल टेनिस पुरूष वर्ग में प्राजंल शर्मा विजेता रहे एवं शतरंज में सीमा जैन विजेता रही। गोला फैक पुरूष वर्ग में लोकेश मीणा एवं महिला वर्ग में शिमला मीणा विजेता रहे। तश्तरी फैक पुरूष प्रतियोगिता लोकेश मीणा एवं महिला वर्ग में प्रियंका शर्मा विजेता रहे। इस अवसर पर डॉ. रूपा चौधरी सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

0 Response to " प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status