मक्रर संक्राति का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएगें
दिनभर गुंजेगा वो काटा का शोर
निवाई। मकर संक्रांति का पावन पर्व शहर में श्रद्घा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को अवकाश होने कारण लोग व बच्चें पतंगबाजी का आंनद लेगें तथा सोमवार को दान पुण्य का कार्य सम्पन्न होगा। इस दौरान पर घरों की बहुएं अपने बुजुर्गो को वस्त्र आदि भेंटकर उनसे आशीर्वाद लेंगी। सुबह से शाम तक यह काटा वो काटा का शोर सुनाई देगा। लोग गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर तथा गरीबों को वस्त्र दानकर धर्म लाभ कमाएंगें। मकर संक्राति के अवसर पर सुबह से ही युवा व बच्चे मकानों की छतों पर चढक़र पतंग उड़ाने का आनन्द लेगें। इस मौके पर कई महिलाएं उपवास भी रखेंगी व घरेलू उपयोग की वस्तुओं को कल्प कर बुजुर्ग महिलाओं को दान करेगी। संक्राति पर्व को लेकर शहर में स्थित पतंगों की दुकानों पर शनिवार को काफी भीड़ देखी गई तथा फीणी व गजक, तिल के लडडू सहित तिल से संबंधित मिठाईयां खरीदने के लिए बाजारों में लगे हुए ठेलों व दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। देर रात तक पतंगों की दुकानों पर खरीदारों की भीड लगी हुई थी।

0 Response to "मक्रर संक्राति का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएगें"
एक टिप्पणी भेजें