मॉडल स्कूल के तीन छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन,नवाचार करने के लिए मिलेंगे 10 हजार रूपए
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निवाई के तीन छात्रों का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य कुम्भाराम चौधरी ने बताया कि कक्षा 6 से निर्मल शर्मा और सुरेंद्र गुर्जर एवं कक्षा 8 से मिलन जैन का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है। तीनों छात्रों का चयन होने पर विद्यालय परिवार में उनका तिलक और माला द्वारा स्वागत किया और आगे उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस उपलब्धि के लिए छात्रों को नवाचार करने के लिए 10 हजार मिलेंगे। विज्ञान विषय के प्रेरक शिक्षक ललितकुमार बेनीवाल एवं रमेशचंद मीणा ने बताया कि छात्र निर्मलकुमार जैन ने बसों व ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मार्ट सीट बनाने से संबंधित और छात्र सुरेंद्र कुमार गुर्जर ने ऐसी छड़ी जो कुर्सी में परिवर्तित हो जाती है को बनाने संबंधित और छात्र मिलन जैन ने रेलवे स्टेशन पर बिजली बचाने वाले पंखे बनाने से संबंधित थीम प्रस्तुत की है।

0 Response to " मॉडल स्कूल के तीन छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन,नवाचार करने के लिए मिलेंगे 10 हजार रूपए"
एक टिप्पणी भेजें