स्वर्ण दुर्गा मंदिर में 16वां ब्रह्मोत्सव आज से
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: अशोक शर्मा)
टोंक । हाईवे पर स्थित श्री यंत्र शिखर युक्त श्री स्वर्ण दुर्गा कैलाशपति मंदिर में 12 से 14 फरवरी तक तीन दिवसीय 16वां ब्रह्मोत्सव शुरू होगा। मंदिर व्यवस्थापक राजाराम गौतम ने बताया कि माता रानी के 16 ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष में 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ में कलश यात्रा स्वर्ण दुर्गा मंदिर पहुंचेगी, उसके बाद मंदिर में माता रानी सहित सभी देवी देवताओं का पंचामृत अभिषेक किया जावेगा एवं शाम को 6.30 बजे से संगीतमय शिव-पार्वती विवाह कथा जिसकी प्रस्तुति गायक चंदन भारती द्वारा प्रस्तुत की जाएगी, 13 फरवरी को पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का सस्वर पठन किया जाएगा उसके बाद चंडी हवन किया जाएगा और शाम को 6.30 बजे से शिव पार्वती विवाह कथा होगी, 14 फरवरी को सत्यनारायण कथा उसके बाद शिव पार्वती विवाह कथा फागोत्सव पूर्णाहुती एवं तीर्थ प्रसाद वितरण किया जाएगा |

0 Response to " स्वर्ण दुर्गा मंदिर में 16वां ब्रह्मोत्सव आज से"
एक टिप्पणी भेजें