Advertisement

 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 फरवरी से

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 फरवरी से

(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)

टोंक। जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के पीपीओं, वन रैंक वन पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 फरवरी से 5 मार्च तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर टोंक में आयोजित किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमराव सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में तहसीलवार समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए टोंक तहसील क्षेत्र के 21 फरवरी को, उनियारा क्षेत्र के 22 को, नगरफोर्ट क्षेत्र के 26 को, दूनी क्षेत्र के 27 को, देवली क्षेत्र के 28 को, निवाई क्षेत्र के 29 को, मालपुरा क्षेत्र के 1 मार्च को, टोडारायसिंह क्षेत्र के 4 को एवं तहसील पीपलू क्षेत्र के पूर्व सैनिकांे एवं वीरांगनाओं लिए 5 मार्च को विशेष पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

0 Response to " जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा विशेष पेंशन निराकरण अभियान 19 फरवरी से"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status