40वीं इज्तेमाई शादी सम्मेलन का हुआ आयोजन
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | 53 गोत्र जमाअत कठेड़ा लोहारान आठों पार्टी के तत्वाधान में 40वीं इज्तेमाई शादी सम्मेलन टोंक रोड स्थित ग्रीन पार्क आवासीय कॉलोनी में हुआ जिसमें 51 जोड़ों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में निकाह कबूल किया। इस दौरान राजस्थान के कई जिलों से पहुंचे दूल्हा-दुल्हनों को निवाई शहर काजी मोहम्मद सलीम नदवी ने निकाह करवाया।
भामाशाहों ने भी दिए दूल्हा दुल्हन को तोहफा-
विवाह सम्मेलन कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा भामाशाहों का माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाफिज आलमगीर, हाफिज जुल्फिकार, हाफिक मोहम्मद सलीम नदवी, राजु मालावत, सिराजुद्दीन लाहोरी, अब्दुल अजीज, बसीर खत्री, हाजी इकबाल, शरीफ नागोरी व शहाबुद्दीन लाहौरी सहित कई लोग मौजूद थे।

0 Response to " 40वीं इज्तेमाई शादी सम्मेलन का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें