Advertisement

 डॉ. मुकेश कसाणा को मिली एमबीबीएस की उपाधि

डॉ. मुकेश कसाणा को मिली एमबीबीएस की उपाधि



(रिपोर्टर:लक्ष्मी चंद शर्मा)

निवाई | गांव पराना मे कार्यरत डॉ. मुकेश कसाणा को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के द्वारा एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. कसाणा गांव पराना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पराना के रोगियों का बडी जिम्मेदारी से उपचार कर रहे हैं। डॉ. कसाणा जब अस्पताल में दवांईया नहीं होने के बावजूद भी अपना शत प्रतिशत समय देने का प्रयास करते हैं और मरीजो के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर कसाणा मरीजो को अपनापन देने के साथ-साथ टाइफाइड सहित अन्य बीमारियो का भी उपचार करते हैं। रोगियों को मनोवैज्ञानिक तरीके से उत्साहित करते हुए रोगों से लडने का भरोसा प्रदान करते हैं। डॉ. कसाणा को देख कर अस्पताल के बाकी साथी भी प्रेरित रहते हैं और मरीजो से फ्रेंडली व्यवहार करते हैं।

0 Response to " डॉ. मुकेश कसाणा को मिली एमबीबीएस की उपाधि"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status