Advertisement

 अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शान्तिपूर्ण हुआ मतदान

अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शान्तिपूर्ण हुआ मतदान


अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के
चुनाव को लेकर मतदान करवाते हुए मतदान अधिकारी।


429 मतदाता मे से 399 मतदाताओं ने किया मतदान

रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए रविवार को शान्तिपूर्ण मतदान हुआ। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। प्रादेशिक चुनाव अधिकारी कृष्णगोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तेरह प्रदेशों के 100 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया। निवाई चुनाव अधिकारी जितेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि टोंक प्रदेश के मतदान केन्द्र सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 9 से सायं 4 बजे तक मतदान हुआ। निवाई मतदान केन्द्र पर कुल 429 मतदाता में से 399 ने मतदान किया। मतदान को लेकर सुबह 10 बजे तक 115, 11 बजे 175, 1 बजे तक 215, 3:30 बजे तक 350 व 4 बजे तक कुल 399 मतददाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए महेशकुमार कोटा, प्रमोदराम इंदौर व शुभांगी जयपुर ने नामांकन भरे थे। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को समाज के केन्द्रीय कार्यालय अजमेर में मतगणना होगी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए घोषणा की जाएगी। इसके बाद पद व गोपनियता की शपथ दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर कैलाशचंद नटवाडा, निवाई अध्यक्ष राजकुमार विजय, कन्हैयालाल विजय, बबलेश विजय, शिवप्रसाद विजय, शिवदयाल विजय, शिवराज विजय व बाबूलाल विजय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शान्तिपूर्ण हुआ मतदान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status