योग करो निरोग रहो: अशोक लांगडी
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को योग प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने 15 फरवरी को होने वाले सूर्य नमस्कार का पूर्ण योग अभ्यास करवाया गया। राजस्थान के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार के लिए विशेष आयोजन किया जाएगा। योग प्रशिक्षक अशोक गुर्जर के अनुसार सूर्य सप्तमी पर विद्यार्थी एक ही समय अवधि में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जायेगा। यह गतिविधि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद पूर्वाह्न 10:30 बजे से 10:45 बजे की अवधि में एक साथ की जाएगी। इसके तहत 7 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी शर्मा आदि शिक्षक गण एवं छात्राएं मौजूद थे।इस दौरान अन्य जगह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी योग प्रशिक्षक अशोक लांगडी ने योगाभ्यास करवाया | इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह,उप प्रधानाचार्य रामकिशन विजय, शारीरिक शिक्षक अनिल गुप्ता,मनोज कुमार जैन,विनोद कुमार जैन,राजेश स्वर्णकार,विष्णु शर्मा,संजू जैन,सुमन विजय मोजूद रहे।

0 Response to " योग करो निरोग रहो: अशोक लांगडी "
एक टिप्पणी भेजें