Advertisement

 मारुति नेक्सा वाहनों की बिक्री अब अजमेर के वैशाली नगर में शुरू

मारुति नेक्सा वाहनों की बिक्री अब अजमेर के वैशाली नगर में शुरू

अजमेर ऑटो के नए शो रूम में सभी मॉडल उपलब्ध

(एस.पी.मित्तल) 

=============

अजमेर | तेजी से विकसित होते अजमेर में अब बड़ी कार कंपनियां भी एक से अधिक डीलरों की नियुक्ति कर रही है। मारुति सुजूकी ने अपने प्रीमियम ब्रांड नेक्सा के वाहनों की बिक्री के लिए अजमेर के वैशाली नगर स्थित एमपीएस स्कूल के पास नया शोरूम खोल दिया है। कंपनी ने अजमेर के सबसे बड़े मोटर वाहन विक्रेता एसपी सहगल को अपना नया डीलर नियुक्त किया है। सहगल पहले से ही मारुति एरिना और होंडा (टू व्हीलर) के अधिकृत विक्रेता है। सहगल ने बताया कि अब अजमेर भी महानगरों की श्रेणी में माना जाने लगा है। मारुति सुजुकी के पहले ही ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, वैगनआर, एस प्रेसो, स्विफ्ट डिजायर, ब्रेजा, ईको, सेलेरियो आदि उपलब्ध है। लेकिन प्रीमियम ग्राहकों की रुचि को देखते हुए मारुति ने नेक्सा मॉडल की बिक्री भी शुरू की है। इसके लिए वैशाली नगर में एक्सक्लूसिव शोरूम तैयार किया है। यहां पर बलेनो एस-क्रॉस, सियाज, फ्रोक्स, इग्निस, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, एक्सएल-6 आदि के वाहन बिक्री के लिए उपलब्ध है। सहगल ने बताया कि मारुति सुजुकी चाहती है कि सभी ग्राहकों की रुचि के वाहन उपलब्ध हो। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नेक्सा का नया शोरूम खोला गया है। सहगल ने बताया कि अब अजमेर में भी मसर्डीज, बीएमडब्ल्यू जैसे महंगी गाडिय़ों की मांग होने ली है। इस श्रेणी के ग्राहकों के लिए ही नेक्सा का शोरूम अजमेर में खोला गया है। सहगलत ने बताया कि उनके नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अजमेर में वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों से आग्रह किया है कि वे एक बार वैशाली नगर स्थित नेक्सा के शोरूम का अवलोकन करें। इस नए शोरूम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829071200 पर एसपी सहगलत से ली जा सकती है।

0 Response to " मारुति नेक्सा वाहनों की बिक्री अब अजमेर के वैशाली नगर में शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status