एसडीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: अशोक शर्मा )
टोंक। उपखंड अधिकारी टोंक कपिल शर्मा की अध्यक्षता में माह के द्वितीय सोमवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बैठक में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, जनसुनवाई में अधिकारियों को प्राप्त परिवादों का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि बैठक में राजस्व, पंचायती राज, पीएचईडी, जेवीवीएनएल एवं नगर परिषद सहित अन्य विभागों की योजना से आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में टोंक तहसीलदार रामधन गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी हनुमान मीणा, जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता शुभम जैन, उप तहसील बरवास के नायब तहसीलदार समेत अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Response to " एसडीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें