मोहम्मद नगर ढाणी स्कूल में मां सरस्वती की मुर्ति की स्थापना हुई
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:ओपी शर्मा)
पीपलू | उपखंड के ग्राम पंचायत बगडवा के ग्राम मोहम्मद नगर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की मुर्ति स्थापना की गई। मां सरस्वती की मुर्ति स्थापना स्कूल के पूर्व छात्र एवं वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. शंकरलाल ताखर द्वारा की गई। मां सरस्वती की मुर्ति स्थापना होने के बाद बालकों को मां सरस्वती प्रार्थना करने से आसानी होगी। इस अवसर पर हरीराम जाट, प्रहलाद चौधरी, बन्ना लाल, राधेश्याम शर्मा, चन्द्र प्रकाश, कस्तुरी देवी जाट, छोटूलाल, अर्जन लाल व भंवर लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे

0 Response to "मोहम्मद नगर ढाणी स्कूल में मां सरस्वती की मुर्ति की स्थापना हुई"
एक टिप्पणी भेजें