असंतुलित होकर सडक किनारे खाई में गिरी कार:पति-पत्नि घायल
सोमवार, 12 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर: लक्ष्मी चंद शर्मा)
निवाई | रविवार की दोपहर करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मूंडिया में एक कार असंतुलित होकर सडक किनारे खाई में जा गिरी। इस दुघटना में कार चालक व उसकी पत्नि घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आदित्य पुत्र सुरेश महाजन निवासी हिसार, हरियाणा अपनी पत्नि के साथ कार में सवार होकर इकलेरा जा रहा था। इसी दौरान मूंडिया बाईपास पर उनकी का असंतुलित होकर सडक किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस ने के्रन से कार को बाहर निकाला।

0 Response to " असंतुलित होकर सडक किनारे खाई में गिरी कार:पति-पत्नि घायल"
एक टिप्पणी भेजें