टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा के संयोजक बने नरेश बंसल
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
Comment
(रिपोर्टर:अशोक शर्मा)
टोंक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा का संयोजक टोंक निवासी व जयपुर शहर भाजपा सह-प्रभारी नरेश बंसल, प्रभारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं सह-प्रभारी शैलेष भार्गव को बनाया है। नरेश बंसल वर्तमान में भाजपा जयपुर शहर के सह-प्रभारी है। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जि़लाध्यक्ष, दो बार जि़ला परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे। युवा मोर्चा भाजपा जयपुर संभाग के प्रभारी, भाजपा टोंक जिले के दो बार जि़ला महामंत्री व विद्यार्थी जीवन में विधार्थी परिषद में अनेक दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। वर्तमान में पत्नी सरोज बंसल टोंक जिला प्रमुख है। नरेश बंसल के संयोजक बनाए जाने पर टोंक-सवाई माधोपुर के भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

0 Response to " टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा के संयोजक बने नरेश बंसल"
एक टिप्पणी भेजें