हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक से कार्य का प्रयोग करेः डॉ. अरुण तोमर
क्षेत्रीय केन्द्र कुल्लू हिमाचल प्रदेश में कार्यशाला का हुआ आयोजन
(रिपोर्टर: महेंद्र जैन)
मालपुरा। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्, नई दिल्ली के संस्थान केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र, गड़सा जिला-कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में शनिवार को हिन्दी कार्यशाला का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया | कार्यशाला के आरम्भ में श्री आई.बी. कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर ने “राजभाषा हिन्दी के इतिहास व हिन्दी के कार्यालयी स्वरूप” विषय पर व्याख्यान दिया | तत्पश्चात नरेश कमल, उप-प्रबंधक राजभाषा, NHPC, सह सदस्य सचिव, नराकास कुल्लू -मनाली ने “कार्यालयों में सहज और सरल हिंदी के प्रयोग” से सम्बंधित विषय पर व्याख्यान दिया | कार्यशाला में कार्यालयी कार्यों के लिए हिंदी के प्रयोग का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर ने “बेहतर पोषण के लिए मोटे अनाज के प्रयोग” विषय पर हिंदी में प्रस्तुति दी | अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, भा.कृ.अनु.प.- केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर ने उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र, गडसा में राजभाषा हिंदी में हो रहे कार्यालयी कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और सन्देश दिया कि अनुसंधान से सम्बंधित रिपोर्ट, प्रसार आदि का प्रकाशन हिन्दी में अनिवार्य रूप से करें ताकि तकनीकों को किसानों तक सुगमता से पहुंचाया जा सके | मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी. किमोथी सदस्य, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली ने अपने संबोधन में सभी प्रस्तुतकर्ताओं की सराहना की व उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर इस तरह की कार्यशाला आयोजित कराएं व कार्यालय के कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए कर्मियों को प्रोत्साहित करें | डॉ. रजनी चौधरी, वैज्ञानिक व उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र, गड़सा में केंद्र के अध्यक्ष डॉ. आर. पुरुषोत्तमन के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संयोजन किया | नराकास के सदस्य विभागों सहित केंद्र के सभी वैज्ञानिकों, तकनीकी व प्रशासनिक श्रेणी के कर्मियों एवं सभी अनुबंधित कर्मियों ने भी कार्य

0 Response to " हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक से कार्य का प्रयोग करेः डॉ. अरुण तोमर"
एक टिप्पणी भेजें