Advertisement

 राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु करे आवेदन आज

राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु करे आवेदन आज


संसद में भाषण देने एवं 2 लाख तक का इनाम पाने का अवसर

(रिपोर्टर: अशोक शर्मा)
टोंक। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा पांचवें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इस वर्ष की थीम  ‘‘युवाओं की आवाज़ राष्ट्र के परिवर्तन के लिए संलग्न हों और सशक्त बनें’’ रखी गई हैं  । राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है । हितेश कुमार जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र टोंक ने बताया कि एनवाईपीएफ  कार्यक्रम प्रधानमंत्री  द्वारा अपने ‘‘मन की बात संबोधन’’ में  दिये गए विचार पर आधारित है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18.25 आयु वर्ग के युवाओं की आवाज़ सुननाएयुवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुडऩे के लिये प्रोत्साहित करनाए आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना एवं उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना हैं । कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संसद के केंद्रीय सदन में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल  आने वाले प्रतिभागियों को 2 लाख, 1.5 लाख,1 लाख एवं 50-50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे ।  जिले व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वेबीनार के माध्यम से कराया जायेगा, वहीं राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम देश की संसद में आयोजित किया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 फरवरी शाम 5 बजे तक माय भारत पोर्टल पर जाकर इवेंट टैब से टोंक युवा संसद कार्यक्रम में रजिस्टर करें । विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी ।

0 Response to " राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम हेतु करे आवेदन आज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status