Advertisement

आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ को चातुर्मास 2024 के लिए श्रद्धालुओं ने चढाया श्रीफल

आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ को चातुर्मास 2024 के लिए श्रद्धालुओं ने चढाया श्रीफल



 सुरीला राजस्थान 

निवाई/ गुन्सी।  सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ गुन्सी में आयोजित चातुर्मास 2024 के लिए आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ को संगीत एवं जयधोष के साथ श्रीफल अघ्र्य चढाकर चातुर्मास करने को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अनुनय विनय कर निवेदन किया। विज्ञा तीर्थ गुन्सी के संयोजक हितेश छाबड़ा एवं विमल जौंला ने बताया कि चातुर्मास विज्ञा तीर्थ गुन्सी पर करवाने को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आर्यिका विज्ञाश्री माताजी के समक्ष श्रीफल चढाकर निवेदन किया एवं देश में खुशहाली एवं विश्व शांति की कामना को लेकर अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की। विज्ञा तीर्थ क्षेत्र के व्यवस्थापक विजय गंगवाल एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र पर चातुर्मास को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पण्डित विमल बनेठा, महावीर प्रसाद पराणा, हितेश छाबड़ा, शिखरचंद काला, हेमचंद संघी, त्रिलोक जैन, महेन्द्र चंवरिया, महावीर प्रसाद छाबड़ा, राकेश संघी, नरेश बनेठा, अशोक सोगानी व महावीरप्रसाद अजमेर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संघ को चातुर्मास 2024 के लिए श्रद्धालुओं ने चढाया श्रीफल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status