Advertisement

शमशान भूमि पर लगाए औषधीय, फूलदार, फलदार व छायादार पौधे

शमशान भूमि पर लगाए औषधीय, फूलदार, फलदार व छायादार पौधे



 सुरीला राजस्थान 

निवाई। पौधारोपण अभियान के तहत ग्राम पंचायत दत्तवास के शमशान घाट मे पौधारोपण किया गया। हल्का पटवार दत्तवास द्वितीय बाबूलाल गुर्जर हिंगोनिया ने बताया कि अभियान के तहत शमशान घाट मे पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है, तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। हम पौधरोपण अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करें। मदनलाल नोगिया ने बताया कि शमशान में औषधीय, फूलदार, फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मदन लाल नोगिया पटवार हल्का हिंगोनिया लालचन्द मीणा रुपनारायण खोलिया लालचंद स्वामी हंसराज मेदार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

0 Response to "शमशान भूमि पर लगाए औषधीय, फूलदार, फलदार व छायादार पौधे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status