यह बजट पूंजीपति व उद्योगपतियों का बजट है-रतन खोखर
बुधवार, 24 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक। केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, यह बजट पूंजीपति व उद्योगपतियों का बजट है, बजट में किसानों की तरफ अनदेखी की है। किसान नेता प्रदेश मंत्री किसान महापंचायत रतन खोखर ने बताया कि देश का किसान बजट सुनते ही निराश हुए, लेकिन किसानों के हालात नहीं बदले। देश के किसान पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार के बजट पर आस लगाकर बैठे हुए थे कि देश के प्रधानमंत्री बजट में किसानों को बड़ी सौगात देंगे, लेकिन बजट में किसानों को ऊंट के मुंह में जीरा के समान दिया। बजट में, ना तो एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून नजर आयाए ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का जिक्र हुआ, ना किसान की आमदनी दुगनी करने की बात कही गई, जिससे किसानों में भारी आंकोश है, देश का किसान मोदी को अपना सबसे कीमती वोट व समर्थन देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया, लेकिन मोदी किसानों कि तरफ अनदेखी की, और मोदी ने कहा था कि किसानों कि आमदनी दुगनी करेंगे, लेकिन बजट में नहीं दिखा, ना ही बजट में किसान को कर्ज से मुक्त करने की बात कही, ना कहीं किसान को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था को बजट में प्राथमिकता नहीं दी।

0 Response to " यह बजट पूंजीपति व उद्योगपतियों का बजट है-रतन खोखर"
एक टिप्पणी भेजें