Advertisement

सोमवार को हुआ सहस्त्र घट का आयोजन,  श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सोमवार को हुआ सहस्त्र घट का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक



 सुरीला राजस्थान 

निवाई। श्रीगौरी शंकर महादेव मंदिर में सोमवार को आचार्य पं. आचार्य रामकल्याण शास्त्री के निर्देशन में अखंड सहस्त्र घट का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि आचार्य अरविन्द दाधीच, नवरत्न शर्मा, अवधेश शर्मा, हनुमान शर्मा व तुषार शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा कर जलाभिषेक किया। सहस्त्र घट के बाद भगवान भोलेनाथ का पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भोग लगाकर महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर समिति के ओमप्रकाश विजय, कालूराम सैनी, भंवरलाल सैन, राधेश्याम शर्मा व रामू स्वामी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

0 Response to "सोमवार को हुआ सहस्त्र घट का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status