Advertisement

गायन वादन के क्षेत्र में निवाई जैन समाज की प्रतिभाएं डिग्गी में सम्मानित

गायन वादन के क्षेत्र में निवाई जैन समाज की प्रतिभाएं डिग्गी में सम्मानित

 


जैन मुनि विनीत नन्दी महाराज का समाधि दिवस समारोह मनाया

सुरीला राजस्थान 

 निवाई। डिग्गी में आचार्य इंद्र नन्दी महाराज के सानिध्य में जैन मुनि विनीत नन्दी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के उपलक्ष्य पर श्री दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर डिग्गी में आयोजित शांतिनाथ मण्डल विधान का अनुष्ठान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जैन समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के कोषाध्यक्ष गोविन्द जैन ने बताया कि जैन मंदिर में मुनि श्री क्षमासागर जी महाराज का संल्लेखना समाधि चल रही है। इस दौरान पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के निर्देशन में शांतिनाथ मण्डल विधान में पांच मंगल कलश की स्थापना एवं समाधिस्थ मुनि विनीत नन्दी महाराज के चरण स्थापित करने का सौभाग्य लालचंद बेणीप्रसाद जैन झिराणा को मिला। इस अवसर पर डिग्गी में आयोजित शांतिनाथ मण्डल विधान अनुष्ठान में निवाई जैन समाज की जैन प्रतिभाओं गायक विमल जौंला गायक अजीत काला एवं गायक विमल बड़ागांव ने गायन वादन के क्षेत्र में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विमल जैन पचेवर ने किया। जैन समाज के प्रचार-प्रसार मंत्री राकेश संधी एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि इस दौरान पूज्य समाधिस्थ गुरुदेव मुनि विनीत नन्दी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस महोत्सव के चलते डिग्गी में अग्रवाल समाज चौरासी एवं चातुर्मास कमेटी डिग्गी द्वारा निवाई जैन समाज की तीन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें अखिल भारतीय जैन समाज के प्रवक्ता गायक विमल पाटनी जौंला जैन संगीत मण्डल के अध्यक्ष विमल चंद बड़ागांव संगीत सम्राट अजीत काला का गायन वादन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अपनी निस्वार्थ सेवा देने के लिए राजस्थानी परम्परा अनुसार डिग्गी में सम्मानित किया। इस अवसर पर विमल जैन पचेवर लालचंद झिराणा रामलाल जैन हुकमचंद जैन त्रिलोक जैन बेणीप्रसाद जैन महावीर प्रसाद नक्टा चम्पा लाल जैन पदम सेदरिया माणक जैन ज्ञानचंद जैन विनोद बनस्थली ताराचंद भाणजा धर्मचंद जैन विवेक जैन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "गायन वादन के क्षेत्र में निवाई जैन समाज की प्रतिभाएं डिग्गी में सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status