गांव देवपुरा के विद्यालय में किया पौधारोपण
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई | एक पौधा माता-पिता के नाम अभियान के तहत क्षेत्र के राउमावि देवपुरा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं व विद्यालय परिवार द्वारा पूर्व अध्यापक स्वर्गीय बाबूलाल बारेठ की चतुर्थ पुण्य स्मृति में पौधारोपण किया। इस दौरान संस्था प्रधान के सानिध्य में संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य सुश्री रीमा सांवरिया ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया की इस वर्ष गर्मी से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आज देश में पेड़ों को काटकर बड़े-बड़े मॉल व मकान हवेलियां बन गई है। जहां हरियाली होती है वहां बारिश की कोई कमी नहीं रहती। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि राज्य सरकार द्वारा भी एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत आप भी अपने घर आंगन में औषधि युक्त एक पौधा जरूर लगाए। इस दौरान विद्यालय परिसर में 15 औषधि युक्त पौधे लगाए। इस दौरान कैलाश बारेठ, प्रधानाध्यापक रीमा सांवरिया, सुभाष कुमावत, देवेंद्रकुमार शर्मा, प्रभा पारीक, पूनम यादव, कविता व शिवराज मेहरा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

0 Response to " गांव देवपुरा के विद्यालय में किया पौधारोपण"
एक टिप्पणी भेजें