नि:शुल्क परामर्श शिविर आज
बुधवार, 24 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक । रामगलोल भवन विकास मेडिकल्स मेहंदी बाग टोंक पर नि:शुल्क हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण शिविर आयोजन 24 जुलाई बुधवार को दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक किया जाएगा। शिविर संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति टोंक ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि नि:शुल्क परामर्श शिविर में जयपुर के डॉ. संदीप यादव द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। विशेषज्ञ परामर्श शिविर में कंधों का जाम होना, घुटनों का अर्थराइटिस, जोड़ गर्दन एवं कमर दर्द, घुटने का जोड़ प्रत्यारोपण, रीड की हड्डी का दर्द, घुटने के लिगामेंट की चोट, घुटने की सूजन एव दर्द, कंधे का बार-बार उतरना, हड्डी एवं जोड़ों का दर्द, घुटने एवं कंधे का प्रत्यारोपण, हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के निदान हेतु परामर्श दिया जाएगा एवं आगामी दिनों में भी जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे।

0 Response to " नि:शुल्क परामर्श शिविर आज"
एक टिप्पणी भेजें