Advertisement

राजीविका ट्रेनिंग सेंटर के कार्मिकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजीविका ट्रेनिंग सेंटर के कार्मिकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


 

सुरीला राजस्थान 

निवाई।।ग्राम पंचायत मूंडिया में संचालित राजीविका ट्रेनिंग सेंटर के कार्मिकों ने विभाग में कार्यरत आरपीआरपी राजस्थान प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन नही हटाने सहित तीन सूत्रीय मांगो को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है। उन्होंने बताया है कि राजीविका परियोजना के अंतर्गत आरपी आरपी 2015 से ही वह अल्प मानदेय में कार्य करते आ रहे है। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा राजीविका में कार्य कर रहे कार्मिकों को हटाया जा रहा है। कार्यमुक्त किए जाने से उन्हें बेरोजगार होने का डर सताने लगा है। ज्ञापन में बताया कि सभी आरपी आरपी महिलाएं समूह से जुड़ी हुई महिलाएं है और उनको बेरोजगार किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने बताया है कि एक ओर तो सरकार राजीविका के मध्यम से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने के अवसर प्रदान कर रही है वही दूसरी ओर उन्हें बेरोजगार करने पर तुली हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखपति दीदी बनाने के सपने दिखा रहे है। यदि महिलाओं से इसी प्रकार रोजगार छीना जाएगा तो मोदीजी की यह योजना कारगर साबित कैसे होगी। उन्होंने राजस्थान सरकार से ज्ञापन के माध्यम से अपील कि है कि जो कार्मिक 732 आरपीआरपी कार्य कर रहे हैं उन्हें हटाया नहीं जावें तथा योग्यतानुसार अनुभव का लाभ लेते हुए उन्हें राजीविका में अन्य पदों पर सृजित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में केदार कुशवाह, सीमा जांगिड़, अशोक प्रजापत एवं नरसी कुमार सहित कई कार्मिक मौजूद थे।

0 Response to "राजीविका ट्रेनिंग सेंटर के कार्मिकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status