गाय से टकराकर मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
टोंक। सदर थाना क्षैत्र में गाय की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सूरज बैरवा (27) शुक्रवार की रात्रि 8 बजे टोंक से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटर साईकिल से ऊंटीटाना जा रहा था, तारण के पास अचानक गाय के आ जाने से मोटर साईकिल सवार टकरा गया, गंभीर रूप से युवक घायल हो गया, बाद में राहगीरों ने सदर पुंलिस एवं एम्बूलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर एम्बूलेंस की मदद से घायल युवक को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां उसने देर रात को दम तोड़ दिया। मृतक युवक का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 Response to " गाय से टकराकर मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत"
एक टिप्पणी भेजें