आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाएं झूलसी
रविवार, 28 जुलाई 2024
Comment
सुरीला राजस्थान
निवाई | उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत भरथला के गांव जीवली की बैरवा ढ़ाणी में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम के करवट बदलते ही आंधी व बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर जाने से गांव की पांच महिलाएं झूलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवली निवासी अनीता पत्नि मुकेश बैरवा, ग्यारसी पत्नि छीतर बैरवा, मीरा बैरवा, संतरा पत्नि रामलाल बैरवा, काली देवी पत्नि अमरचन्द बैरवा झूलस जाने से घायल हो गई। घायलों को परिजन सामुदायिक चिकित्सालय झिलाय में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

0 Response to " आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाएं झूलसी"
एक टिप्पणी भेजें