रोंग साईड से आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही मोटरसाईकिल के मारी टक्कर, एक घायल
सुरीला राजस्थान
निवाई। राष्ट्रीय राजमार्ग के निवाई बाईपास पर बुधवार रात करीब 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बूलेंस108 के पायलट कुलदीप सिंह व मेल नर्स राकेश मीणा ने बताया कि नेहरू कॉलेज टोंक निवासी जावेद पुत्र शमीउल्ला अपने पिता के साथ चाकसू गया था। बुधवार रात को दोनों मोटरसाइकिल से वापस टोंक आ रहे थे। इसी दौरान निवाई बायपास के ललवाडी चौराहे के समीप गलत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसके पिता के भी हल्की चोट आई हैं। भिड़ंत के बाद गलत दिशा से आ रहा बाईक चालक मौके पर ही बाईक को छोडक़र भाग गया। भिड़ंत से दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर गंभीर घायल को एम्बूलेंस 108 से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर उसको टोंक रेफर कर दिया।

0 Response to "रोंग साईड से आ रही मोटरसाइकिल ने सामने से आ रही मोटरसाईकिल के मारी टक्कर, एक घायल"
एक टिप्पणी भेजें