हर-हर महादेव से गुंजायमान हो उठा वातावरण
सिया गोपी ग्रुप के तत्वावधान में हुआ सहस्त्र घट का आयोजन
सुरीला राजस्थान
निवाई। कृषि मंडी में स्थित शिवालय में मंगलवार को आचार्य पं. रामकल्याण शास्त्री के निर्देशन में सिया गोपी ग्रुप के तत्वावधान में अखंड सहस्त्र घट का आयोजन हुआ। ग्रुप की अध्यक्ष वैशाली गुप्ता ने बताया कि शिवालय में आचार्य पं. रामकल्याण शास्त्री के निर्देशन में पं. गिर्राज शास्त्री, पं. मोहनलाल, पं. रामरतन व पं. मोहित शर्मा के सानिध्य में ग्रुप के सदस्य व अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा कर जलाभिषेक किया। सहस्त्र घट के बाद भगवान भोलेनाथ का पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भोग लगाकर महा आरती की गई जिसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कृष्णा खंडेलवाल, ऊषा कुमावत, सविता जांगिड, पिंकी टोडवाल, चंद्रकला खंडेलवाल, संगीता खंडेलवाल, कृपा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, मिथिलेश पारीक, मंजू टोडवाल, रितु टोडवाल, ललिता नाटाणी, पार्वती टेलर, मंजू नाटाणी, उमा टोडवाल, सुनीता अग्रवाल, रीना द्विवेदी, अलका विजय, उर्मिला विजय एवं शानू गुप्ता सहित सैकडों महिलाएं मौजूद थी।

0 Response to "हर-हर महादेव से गुंजायमान हो उठा वातावरण"
एक टिप्पणी भेजें