**रामाज रिसोर्ट में गणमान्य अतिथियों का आगमन: गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम और अन्य प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत**
सुरीला राजस्थान
निवाई। राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा, निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामसहाय वर्मा, और टोंक जिला पुलिस अधीक्षक श्री संजीव नैन , चिरंजी लाल, शिवराज गुर्जर आदि रामाज रिसोर्ट में पधारे।रिसोर्ट के मालिक मोहित टेलर और जनरल मैनेजर जे.एस. नरूका ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें रिसोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाओं से अवगत कराया। रामाज् रिसोर्ट के मुस्कान रेस्टोरेंट के बने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन का स्वाद एवं आनन्द लिया । इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने रिसोर्ट की भव्यता, उत्कृष्ट सेवाओं, और यहां के शांतिपूर्ण वातावरण की खूब सराहना की।रामाज रिसोर्ट, जो अपनी उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए जाना जाता है, ने इस अवसर पर एक बार फिर यह सिद्ध किया कि यह राजस्थान के प्रमुख रिसोर्ट्स में से एक है।यहाँ के पेड़ो की ग्रीनरी को काफ़ी पसन्द किया ।

0 Response to " **रामाज रिसोर्ट में गणमान्य अतिथियों का आगमन: गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम और अन्य प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत**"
एक टिप्पणी भेजें