ट्रेन में बुजुर्ग की हत्या के मामले में 2 साधु
शराब के नशे में कहासुनी होने पर चाकू से किया हमला, किशनगढ़ टोल के पास से पकड़ा
अजमेर | रामेश्वरम ट्रेन में बुजुर्ग की हत्या के मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने दो साधु बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के द्वारा अपने साथी बाबा के साथ ट्रेन के पार्सल यार्ड में शराब के नशे में कहासुनी होने पर चाकू और डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गए। जीआरपी थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार रामेश्वरम ट्रेन के पार्सल यार्ड में बुजुर्ग बाबा की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम के द्वारा घटनास्थल पर बारीकी से जायजा लिया गया और भीलवाड़ा तक के सीसीटीवी खंगाले गए। इस दौरान जीआरपी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किशनगढ़ टोल के पास 2 साधु बाबाओं को देखा गया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया गया।
कहासुनी होने पर की हत्या
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बाबाओं को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई तो उन्होंने मर्डर करना कबूल किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जिला चूरु निवासी संजय उर्फ योगी संजयनाथ (42) पुत्र उदय सिंह सहित उसके अन्य साथी मध्य प्रदेश उज्जैन निवासी घनश्याम उर्फ योगी सोमनाथ (26) पुत्र रविप्रसाद साहू को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में कहासुनी होने पर उन्होंने अपने तीसरे साथी को चाकू और डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बाद में वह मौके से फरार हो गए।
देर रात यार्ड में मिली थी बॉडी
गुरुवार देर रात जीआरपी थाना पुलिस को रामेश्वरम ट्रेन के पार्सल यार्ड में खून से लथपथ बुजुर्ग बाबा की बॉडी मिली थी। जिसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। बॉडी के पास पुलिस को छोटा चाकू और डंडा बरामद हुआ था। पुलिस के द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज कर परिजनों को सूचना दी गई और बॉडी को जलन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया था।

0 Response to " ट्रेन में बुजुर्ग की हत्या के मामले में 2 साधु"
एक टिप्पणी भेजें