Advertisement

जेल में जज के सामने गिड़गिड़ाया कुख्यात विक्की फाइटर

जेल में जज के सामने गिड़गिड़ाया कुख्यात विक्की फाइटर



बोला- 3 दिन से हालात खराब, मुझे दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए

अजमेर | अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल का बंदियों को इतना खौफ है कि वे बाहर से आने वाले अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते हैं कि उन्हें इस जेल से दूसरी जेल में भेजा जाए। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजमेर मदन लाल भाटी के सामने आया।

हाई सिक्योरिटी जेल के निरीक्षण पर पहुंचे जिला जज भाटी के सामने राजपासा के खतरनाक अपराधी विक्की फाइटर ने गुहार लगाई कि उसकी तीन दिन में हालत खराब हो गई है, उसको यहां से दूसरी जगह भिजवाने का आदेश कराओ। जिसके बाद जज मदन लाल भाटी के द्वारा हार्डकोर अपराधी को आश्वासन देकर वहां से चले गए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही कुख्यात अपराधी विक्की फाइटर उर्फ रिक्की को केंद्रीय कारागृह जोधपुर से अजमेर भेजा गया था।

कोठड़ियां में 18 घन्टे रहते है बंद

गौरतलब हैं कि हाई सिक्योरिटी जेल की बनावट इस प्रकार की है कि कैदियों को अलग-अलग रखा जाता है। यहां पर बैरक नहीं होकर केवल कोठड़ियां हैं, जिसमें अधिकतम तीन कैदियों को रखा जा सकता है। कोठरियों में रोशनी नहीं होने के कारण, कैदियों को अंधेरे में रहना पड़ता है। कैदी इन कोठड़ियों में 16 से 18 घण्टे बंद रहते हैं।

वतर्मान में 142 हार्डकोर अपराधी बंद

वर्तमान में हाई सिक्योरिटी जेल में 142 हार्डकोर अपराधी बंद है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश भाटी ने कैदियों को उनकी रूचि की अधिकाधिक पुस्तकें बंदी लाइब्रेरी से उपलब्ध करवाने हेतु जेल अधिकारियों को निर्देशित किया। हार्डकोर अपराधियों को आवश्यक होने पर ही न्यायालयों में पेश किया जाए अन्यथा विडियो कान्फ्रेंसिंग से ही पेश किया जाए। 

0 Response to "जेल में जज के सामने गिड़गिड़ाया कुख्यात विक्की फाइटर "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status