Advertisement

राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष ने ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से हज यात्रा 2023 का पहला कवर नम्बर किया जारी

राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष ने ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से हज यात्रा 2023 का पहला कवर नम्बर किया जारी

 


जयपुर । राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी ने शुक्रवार  को कम्प्युटर के माध्यम से हज यात्रा 2023 का पहला कवर नम्बर जारी किया और राज्य के हज आवेदकों को शुभकामनाऐं दी। राज्य का पहला कवर नं. RJF 1-2–0 श्री नबाब अली जयपुर के नाम से जारी हुआ है।


श्री कागजी ने बताया कि राजस्थान स्टेट हज कमेटी द्वारा हज यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिये विभागीय स्तर पर सम्पूर्ण तैयारियां की जा रही है। हज यात्रा 2023 का एम्बार्केशन एवं रिर्पाेटिगं स्थल जयपुर होने के कारण राज्य सरकार के सहयोग से बेहतरीन व्यवस्थाएं की जायेंगी। ।

उल्लेखनीय है कि मुक़द्दस सफर के लिए हज हाउस जयपुर में हज यात्रियों के आवेदन पत्र ऑनलाईन भरवाये जा रहे हैं, जिसके लिये ई-सुविधा केन्द्र बनाया गया है। हज हाउस में ही आवेदकों का ब्लड ग्रुप भी जाँचा जा रहा है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिन हज आवेदकों ने कोविड-19 की वेक्सीन नहीं लगवाई है उनके लिये हज हाउस जयपुर में 25 फरवरी तक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष ने ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से हज यात्रा 2023 का पहला कवर नम्बर किया जारी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status