Advertisement

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने कांस्य पदक मिला।

राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने कांस्य पदक मिला।



 पीपलू (ओपी शर्मा)। गत दिनों तमिलनाडु में आयोजित हुई अंडर-14 की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। राजस्थान की टीम ने तमिलनाडु बी, आंध्रप्रदेश, विदर्भ व तमिलनाडु ए को हराकर कांस्य पदक जीता है।राजस्थान टीम में पीपलू उपखंड क्षेत्र के ग्राम हमजापुरा बोरखंडीकला निवासी शोभाराम मीणा के पुत्र विजय मीणा व ग्राम कुरेड़ी निवासी मुकेश बैरवा के पुत्र हर्ष बैरवा ने अंडर-14 राजस्थान की टीम के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।अंडर-14 राजस्थान की टीम ने कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों का ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत सत्कार किया गया है। सरपंच रामलाल मीणा व सरपंच राजेश खटीक ने नन्हे खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 Response to "राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने कांस्य पदक मिला।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status