बाल कलाकार रोशिक परिहार ने जवाहर केन्द्र पर दिखाईअपनी कला
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
Comment
निवाई | कम उम्र के निवाई निवासी एक बाल कलाकार ने अपनी कलाकारी को जयपुर में स्थित जवाहर केन्द्र में एक नाटक में नारियल बेचने वाले का शानदार किरदार करके निवाई का नाम रोशन किया है। निवाई निवासी रोशिक परिहार पुत्र रोशन खंगार ने बताया कि उन्होंने जवाहर केन्द्र जयपुर में उन्होंने सबसे कम 15 वर्ष की उम्र में बैमी बाणियो नामक राजस्थानी सिरियल में अपना किरदार निभाया है जो एक बहुत बडी उपलब्धी है। उन्होंने बताया कि इस नाटक के लेखक व निर्देशक सरताज नारायण माथुर के नेतृत्व में उन्होंने इस नाटक में नारायल बेचने वाले का रोल प्रस्तुत किया था जो सराहनीय रहा है। जयपुर में बैमी बाणियो सिरियल के प्रसारण को देखकर दर्शक अभिभूत हो गए। उन्होंने इस उपलब्धी को अपने माता-पिता एवं निर्देशक व लेखक की देन बताई है।

0 Response to "बाल कलाकार रोशिक परिहार ने जवाहर केन्द्र पर दिखाईअपनी कला"
एक टिप्पणी भेजें