वार्ड पंचों ने की थी अविश्वास प्रस्ताव की मांग
बहरावण्डा खुर्द सरपंच के खिलाफ कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
सवाई माधोपुर | खण्डार पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में सरपंच कस्तूरी देवी के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना को ज्ञापन सौंपा था। वार्ड पंचो की मांग पर जिला परिषद की ओर से 24 फरवरी को वार्ड पंचो के बीच मतदान करने का आदेश पारित किया गया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान करवाने के लिए निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार तुलसीराम शर्मा को बनाया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी मौके पर अपनी पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे। 11 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक वार्ड पंचो व सरपंच को लेकर मतदान करवाना चाहा, लेकिन कोरम की पूर्ति नही होने के कारण अविश्वास को खारिज कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी तुलसीराम शर्मा ने बताया कि बहराण्डा खुर्द में 11 वार्ड पंच व 1 सरपंच मिलाकर कुल 12 सदस्य है। जिनमें से 9 सदस्य अविश्वास के पक्ष मे होते तो सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया, लेकिन वार्ड पंचो की संख्या पूरी नही हुई। मौके पर 9 वार्ड पंच मे से केवल 8 वार्ड पंच मौके पर उपस्थित रहें। कोरम की पूर्ति नही होने के कारण सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित नही हुआ। बहरावण्डा खुर्द में कस्तूरी देवी ही सरपंच पद पर रहेंगी। इस मौके पर चुनाव शाखा से शेषावतार मीणा, विपिन बिहारी मथुरिया, ग्राम विकास अधिकारी रामअवतार बैरवा मौजूद रहे।
सरपंच ने बताया जनता की जीत
वहीं पूरे मामले को लेकर बहरावण्डा खुर्द सरपंच का कहना है की यह जनता की जीत है। जनता का आशीर्वाद फिर आज दोबारा मुझे मिला है। कुछ लोग वार्ड पंचो को बहला फुसलाकर मुझे बदनाम करना चाहते है। आज ऐसे लोगो के मंसूबे फैल हो गए है। वार्ड पंचो को साथ लेकर परिवार की तरह फिर से पंचायत का विकास करवाएंगे।

0 Response to "वार्ड पंचों ने की थी अविश्वास प्रस्ताव की मांग"
एक टिप्पणी भेजें