Advertisement

 दो छप्पर पोश झोपड़ों में लगी आग

दो छप्पर पोश झोपड़ों में लगी आग

अनाज, चारा और सामान जला, 50 हजार का नुकसान

सवाई माधोपुर | दो छप्पर पोश झोपड़ों में आग से करीब चारा, अनाज और अन्य सामान जल गया। आग से करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया। मामला सवाईमाधोपुर के बौंली का है।

पीपल्दा गांव के कुम्हार मोहल्ला में रहने वाले हरकेश प्रजापत ने बताया कि उसका और उसके भाई मान सिंह प्रजापत के छप्परपोश बाड़े पास-पास है। दोनों के छप्परपोश झोपडों में शुक्रवार को आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इंजन और पाइप की सहायता से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों का नुकसान हो चुका था। आगजनी में हरकेश प्रजापत और मान सिंह प्रजापत के छप्परपोश में रखा हुआ चारा, अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका।

उपखंड क्षेत्र बौंली में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन नगरपालिका मुख्यालय बौंली पर दमकल की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका चेयरमैन कमलेश जोशी ने कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर दमकल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, लेकिन नगरपालिका मुख्यालय पर दमकल की व्यवस्था नहीं हुई है। ऐसे में भीषण आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस दौरान वैकल्पिक संसाधनों व निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिला मुख्यालय से दमकल पहुंचने तक अत्यधिक नुकसान हो जाता है। बहरहाल ग्रामीणों ने नगरपालिका मुख्यालय बौंली पर दमकल की व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है।

0 Response to " दो छप्पर पोश झोपड़ों में लगी आग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status