Advertisement

 15 सदस्य दल जिले के अधिकारियों ने भरथला विद्यालय का किया अवलोकन

15 सदस्य दल जिले के अधिकारियों ने भरथला विद्यालय का किया अवलोकन




रिपोर्टर:- जाकिर अली 

निवाई | राउमावि भरथला में अलवर जिले से बेस्ट एसडीएमसी के विद्यालयों का 15 सदस्य दल जिले के अधिकारियों के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरथला में पहुंचने पर प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर स्टाफ  साथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों ने दल का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर बैंड की मधुर धुन के साथ स्वागत किया। इसके बाद स्काउट दल और कलर पार्टी के नेतृत्व में विद्यालय का भ्रमण करवाया गया स दल ने विद्यालय द्वारा अपनाए गए नवाचार, विज्ञान लैब, आईसीटी लैब, प्रार्थना सभा, यूथ और इको क्लब द्वारा किए जा रहे कार्य, पुस्तकालय कक्ष, इको गार्डन, सुविधा ब्लॉक, रसोई घर एवं भोजन व्यवस्था, किचन गार्डन,खेल-खेल में शिक्षा के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों के बढ़ते कदम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय की डॉक्यूमेंट्री फिल्म, विद्यालय विकास योजना, और पीपीटी का प्रदर्शन करके विद्यालय के द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदान की। टीम के सभी सदस्यों ने विद्यालय द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए सभी स्टाफ  साथियों एवं एसडीएमसी सदस्यों को बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर अलवर जिले से एपीसी  नितिन चौधरी, राज्य स्तर पर पुरस्कृत एवं उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग तक अपने कर्म क्षेत्र की रेखा खींचने वाले इंजीनियर राजेश लवानिया,  एसडीएमसी भरथला के सदस्य राजेंद्र सिंह भाटी, व्याख्याता सीताराम मीणा, स्काउट टीचर उमाशंकर गुर्जर, बृजेंद्र सिंह, गिरिराज पारीक, रामस्वरूप मीणा, भूपेंद्र सिंह, हरिशंकर शर्मा, सुनील कुमार शर्मा एवं अलवर जिले से पधारे हुए प्रधानाचार्य और एसडीएमसी के सदस्यों के बीच नवाचारों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। अलवर जिले में शिक्षा विभाग में किए जा रहे नवाचार और पीपीटी का प्रदर्शन भी किया गया। जिससे सभी सदस्यों ने बहुत हर्ष व्यक्त किया सउल्लेखनीय है
कि भरथला विद्यालय को जिले में उत्कृष्ट एसडीएमसी के रूप में सम्मानित किया गया है। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों का अंतर जिला विजिट का कार्यक्रम था । उसी में जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद कोली, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रमेश सिंह एपीसी श्योप्रसाद मीणा जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा 51000  की राशि स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर, एसडीएमसी सचिव और एसडीएमसी सदस्यों का सम्मान किया गया।

0 Response to " 15 सदस्य दल जिले के अधिकारियों ने भरथला विद्यालय का किया अवलोकन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status