नवरात्रा पर धार्मिक अनुष्ठानों की मची धूम
बुधवार, 29 मार्च 2023
Comment
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा निवाई | प्राचीन कंकाली माता मंदिर अंबिका गु्रप द्वारा सत्संग का कार्यक्रम किया गया। कंकाली माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सोनी ने जानकारी देते बताया कि प्रत्येक नवरात्रों पर मां कंकाली माता मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वही अंबिका ग्रुप द्वारा सत्संग का कार्यक्रम आयोजित होता है। इस दौरान मंदिर परिसर में मां कंकाली माता की विशेष पूजा अर्चनाए नव कन्या पूजनए विशेष फूलों से मां कंकाली की झांकीए भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाता है। मंदिर परिसर में छोटी.छोटी कन्याओं को नौ देवियों की रूप में पोशाक पहनना कर सजाया गया। सत्संग में माताजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।वही साय काल मंदिर परिसर में महा आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अंबिका गु्रप की पूर्व प्रधान चंद्रकला गुर्जर, कौशल्या शर्मा, सुनीता चौधरी, दीपिका सोनी, अनीता भांनजा, पुष्पा झाडियां, संतोष सोनीए निधि शर्माए रेखा जैनए निशा सोनीए पिंकी शर्माए संजू पारीकए सोनल अग्रवाल सहित कई महिला मंडल की सदस्य मौजूद थी।

0 Response to "नवरात्रा पर धार्मिक अनुष्ठानों की मची धूम"
एक टिप्पणी भेजें