Advertisement

 52 कन्या विवाह महोत्सव का हुआ निर्णय

52 कन्या विवाह महोत्सव का हुआ निर्णय


निवाई |  दादू दयाल गौशाला आश्रम समिति की बैठक संत प्रकाश दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांव किवाड़ा, भैरूपुरा, जीवली, झिलाय, भरथला, खिडग़ी व करीरिया सहित कई गांवो के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आश्रम के व्यवस्थापक रामेश्वर पोसवाल ने बताया कि बैठक में मौजूद लोगों ने 5 मई को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया । इसके बाद विवाह सम्मेलन में 52 कन्याओं के साथ-साथ तुलसी-पीपल के विवाह करना भी तय हुआ। जिसमें आसपास के गांव के 21 मंदिरों से बारात आने की बात पर सहमति हुई। इस दौरान विवाह योग्य वर-वधु का 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करने का निर्णय लिया। बैठक में 5 मई को सभी बरातो को हाथी-घोडे व बैंंड बाजे साथ गांव झिलाय से विवाह स्थल दादू दयाल गौशालाा आश्रम पहुंचने पर भी सहमति बनी।  विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियोंं का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

0 Response to " 52 कन्या विवाह महोत्सव का हुआ निर्णय"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status