Advertisement

घर-घर में होगी कुलदेवी की पूजा आज

घर-घर में होगी कुलदेवी की पूजा आज

 

कंकाली माता मंदिर में कन्याओं का होगा भोज, शाम को होगी महाआरती

निवाई | बुधवार को चैत्रीय नवरात्रा के आठवें दिन घर-घर में कुलदेवी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। इस दिन घरों में सामुहिक रूप से परिवार के लोग एक साथ बैठकर विधि विधान से कुलदेवी की पूजा अर्चना कर ज्योत के दर्शन करेगें। इसके साथ ही परिवार के सुख-समृद्धि को लेकर प्रार्थना भी करेगें। दुर्गाष्ठमी को लेकर कंकाली माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व अन्य अनुष्ठान आयोजित होगें। इसके साथ ही क्षेत्र में स्थित सभी माताजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहेगा। दुर्गाष्ठमी के अवसर पर रक्ताचंल पर्वत की तलहटी में स्थित ज्वालामुखी माता के मंदिर, भुरटियां माताजी,लुहारा माताजी मंदिर, गुन्सी स्थित बिजाष्ण माता मंदिर, चनानी माता मंदिर, मूण्डिया में स्थित बन्जारी माता मंदिर, परमहंस आश्रम स्थित काली माता मंदिर, रक्तांचल पर्वत मध्य स्थित ब्राह्माणी माता, रेल्वे स्टेशन स्थित दुर्गा माता मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। दुर्गाष्ठमी के अवसर पर बुधवार की शाम गणगौरी बाजार स्थित कंकाली माता मंदिर में 1008 दीपकों के साथ महाआरती का आयोजन होगा।  तत्पश्चात महाप्रसादी का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई जाएगी। इससे पूर्व माता के सभी मंदिरों में कन्या भोज करवाया जाएगा। इसी प्रकार घर में नवरात्रा में माता के व्रत कर रहे श्रद्घालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर हवन कुण्डों में आहूतियां देकर श्रद्घा पूर्वक कन्याओं व बाल-गोपालों को भोजन करवाया जाएगा। नवरात्रा के दौरान ज्वालामुखी दुर्गामाता बड़ी बरथल में चमत्कारी नारियल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। 

0 Response to "घर-घर में होगी कुलदेवी की पूजा आज "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status