मालपुरा को जिला बनाओ को लेकर कोर कमेटी द्वारा आयोजित महारैली में हजारों की संख्या में उमड़ा आमजन
रिपोर्टर :- आशीष डालमिया
मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाओ को लेकर कोर कमेटी द्वारा आयोजित महारैली में हजारों की संख्या में उमड़ा आमजन, अनशनकारी युवकों के द्वारा दिलवाया गया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन। मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन ने तेज गति पकड़ ली है, हजारों की संख्या में लोगों ने महारैली निकालकर 1 घंटे तक सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया वही पूर्व विधायक अनशन पर बैठे।वही दूसरे दिन मालपुरा कस्बा बंद रहा। विधायक बोले मुख्यमंत्री मेरे इस्तीफा देने से जिला बनाते है तो विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। बुधवार को जिला बनाओ कोर कमेटी के आव्हान पर आयोजित महारैली व सांकेतिक धरने प्रदर्शन आयोजित किया गया। गांधी पार्क से विशाल महारैली जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद महिला व पुरषों ने तख्तियां लेकर व जिला बनाओ के नारे लगाते हुए मुख्य बाजारों से होते हुए व्यास सर्किल पर पहुंचा। जहां जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर 1 घंटे तक बैठकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
इस धरना प्रदर्शन में विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान, पूर्व विधायक जीतराम चौधरी वह कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी सहित सभी राजनीति दलों के कार्यकर्ता,पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान एक घंटे तक लोगों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग का यातायात डायवर्ट किया गया।
कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह को 9 दिन से अनशन पर बैठे युवाओं से ज्ञापन दिलवाया। ज्ञापन में बताया कि मालपुरा की भौगोलिक दृष्टि को बताते हुए 1947 की नगर पालिका,1935 में हवाई पट्टी, अंग्रेजों के जमाने के समय से चल रहे न्यायालय परिसर व एसडीएम कार्यालय,एएसपी,सभी विभागों के कार्यलय आदि कई बिंदुओं पर जिला बनने में सक्षम है।मालपुरा उपखण्ड जो टोंक जिले का सबसे बड़ा उपखण्ड है। जो दूदू व केकड़ी क्षेत्र की जनसंख्या से कहीं अधिक जनसंख्या वाला क्षेत्र है। मालपुरा क्षेत्र में मुन्सिफ कोर्ट, व उपखण्ड अधिकारी का कोर्ट आजादी के पहले से ही स्थित है और इनके क्षेत्राधिकार फागी, फुलेरा, सांभर, दूनी, दूदू मोजमाबाद आदि था व यहां पर कमिश्नरी थी जिसका क्षेत्राधिकार टोंक तक था। मालपुरा में एडीजे कोर्ट भी स्थित है व नई एडीएम कोर्ट भी खोली जा रही है। मालपुरा में केन्द्रीय भेड़ व ऊन अनुसंधान संस्थान भी स्थित है व धार्मिक दृष्टि से श्री कल्याण महाराज का मंदिर, श्री जैन श्वेतांबर मंदिर दादाबाड़ी है। मालपुरा उपखंड आसपास सभी क्षेत्रों में बड़ा उपखंड है।
इसके पश्चात पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने अपना अनशन शुरू किया और कहा कि क्षेत्र की जनता से वोट लिया है उस वोट का कर्ज उतारने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा रहूंगा। संकट के समय में सभी जनप्रतिनिधियों और चुनाव लड़ने वाले नेताओ को भी अनशन पर बैठना चाहिए।
विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि अगर जिला बनता है और भाजपा से विधायक होना अगर रोड़ा है तो कांग्रेस और कोर कमेटी के सदस्य मेरा इस्तीफा ले जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दे देवे। क्षेत्र की जनता के लिए हर प्रकार से कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। मेरे द्वारा जिले की मांग इसलिए नही कि गई कि 5 साल के बजट में कई मांगे मुख्यमंत्री व मंत्रियों के समक्ष रखी लेकिन एक भी घोषणा नहीं की गई। अगर मेरे इस्तीफे से जिला बनता है तो में इस्तीफा देने को तैयार हूं।
वही व्यास सर्किल पर अनशन पर बैठे स्वप्निल गुर्जर, कमलेश सैनी व प्रधान जाट का आज 9 वा दिन है। उन्होंने आज से मौन धारण कर लिया है।
कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही सरकार अगर जिला बनाने की मांग को नहीं सुनती है तो ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया जाएगा और 15 से 20 हजार लोगों को एकत्रित करके चक्का जाम किया जाएगा।
वही महारैली को लेकर प्रशासन व पुलिस ने अलग से जाप्ता बुलाकर विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए और ड्रोन कैमरे के माध्यम से नज़र रखी गईं।

0 Response to "मालपुरा को जिला बनाओ को लेकर कोर कमेटी द्वारा आयोजित महारैली में हजारों की संख्या में उमड़ा आमजन"
एक टिप्पणी भेजें