Advertisement

राजस्थान दिवस आज, जिला मुख्यालय पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन

राजस्थान दिवस आज, जिला मुख्यालय पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन

 

टोंक। राजस्थान दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में गुरुवार को टोंक के कृषि ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे आयोजित ’लाभार्थी उत्सव’ में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह लाभार्थी उत्सव का सीधा प्रसारण जिला और ब्लॉक स्तर पर होगा।
जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। इन योजनाओं में चिरंजीवी योजना, जननी सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, पेंशन योजना, पालनहार योजना, शिक्षा सेतु योजना, उड़ान योजना आदि शामिल हैं। लाभार्थी उत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थी शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान दिवस हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है। 30 मार्च 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों के विलय से वृहत्तर राजस्थान संघ बना था।

0 Response to "राजस्थान दिवस आज, जिला मुख्यालय पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status