अजमेर पहुंची मंत्री ममता भूपेश
दरगाह जियारत कर मांगी दुआ, कहा- राइट टू हेल्थ जनता की भलाई के लिए
अजमेर | राजस्थान सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश बुधवार को अजमेर पहुंची और दरगाह में हाजिरी देकर अकीदत के फूल पेश किए। मंत्री ममता भूपेश ने ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत कर देश और प्रदेश में अमन चैन भाईचारा बना रहे और कर्नाटक में कांग्रेस की गवर्नमेंट बने इसे लेकर के दुआ की। इस मौके पर उन्होंने राइट टू हेल्थ बिल को जनता की भलाई के लिए बताया। वही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में तानाशाही पर्वती की सरकार चल रही है।
बुधवार को विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश पहुंची। जहां, उनका दरगाह कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मंत्री ममता भूपेश ने दरगाह में हाजिरी देकर जियारत की गई। जियारत के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि बाबा के दरबार में वह हाजिरी देने के लिए पहुंची हैं और देश-प्रदेश में अमन चैन भाईचारा कायम रहे इसके लिए दुआ की है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान तरक्की करें और सभी लोग मिलकर खुशाल राजस्थान बनाएं इसे लेकर के दुआ मांगी।
जनता की भलाई के लिए बिल
मंत्री ममता भूपेश ने राइट टू हेल्थ बिल को लेकर विरोध कर रहे डॉक्टर्स के सवाल पर कहा कि यह बिल आम और गरीब आदमी की भलाई के लिए लाया गया है। सरकार इस बिल के माध्यम से आम आदमी को फेसिलेटिड करना और बिना पैसे के इलाज कराना चाहती हैं। बिल को सभी दलों और विपक्षी नेताओं के सुझाव लेकर बिल लाया गया है। फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार बातचीत करने के लिए कह रहे हैं, डॉक्टर्स अगर गरीबों के हित के अंदर अगर फैसला लेंगे तो सरकार उनकी मांगे मानेगी।
केंद्र में तानाशाह पर्वती की सरकार
दरगाह जियारत के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ममता भूपेश ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी दिनों में कर्नाटक में चुनाव है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने इसे लेकर के दुआ की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सदस्यता को रद्द कर दिया गया और उनका घर खाली करने के लिए कहा गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि एक तानाशाह पर्वती की सरकार केंद्र में चल रही है। जनता को बहुत सही मौका मिला है, जिसका जवाब जनता निश्चित तौर पर देगी।

0 Response to "अजमेर पहुंची मंत्री ममता भूपेश"
एक टिप्पणी भेजें