केन्द्रीय विद्यालय के प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ
बुधवार, 29 मार्च 2023
Comment
सवाई माधोपुर। केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 27 मार्च से 17 अप्रैल, 2023 को प्रातः 10 बजे सायं 7 बजे किया जाएगा।
केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रवेश का पंजीकरण के.वी.एस. वेबसाईट https://kvsonlineadmission.
---000---
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर आयोजित
सवाई माधोपुर, 28 मार्च। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्लास्टिक मुक्त अभियान की थीम पर कार्यक्रम अधिकारी ममता मीना के निर्देशन में शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी ममता मीना ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कर्Ÿाव्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयं सेवकों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी भी दी। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा विद्यालय परिसर एवं विद्यालय के बाहर के आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टिक की थैलियां, कचरा आदि को जलाकर निस्तारण किया।

0 Response to " केन्द्रीय विद्यालय के प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ"
एक टिप्पणी भेजें