डांट के बाद 11 वीं की स्टूडेंट ने घर छोड़ा
ट्रेन में बैठकर उज्जैन चली गई, दो दिन वापस लौटकर सीधे थाने पहुंची, CWC से शेल्टर दिलाया
कोटा | पढ़ाई की कहने व डांट से परेशान होकर 11 वीं स्टूडेंट बिना बताए घर से निकल गई। ट्रेन में पहुंचकर एमपी के उज्जैन चली गई। इधर परिजनों ने दूसरे दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। बालिका दो दिन बाद वापस लौटकर सीधे थाने पहुंची। पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति (ब्ॅब्) के सामने पेश किया। समिति ने नाबालिग को बालिका गृह में अस्थाई आश्रय (शेल्टर) दिलवाया है। बालिका की काउसलिंग की जा रही है।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कनीज फातिमा ने बताया सुकेत थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की बालिका 11 वीं में पढ़ाई करती है। तीन बहिन व एक भाई में दूसरे नम्बर की है। पिता मजदूरी का काम करते है। बालिका के पेपर चल रहे है। 5 पेपर दे चुकी। आज 8 अप्रैल को संस्कृत का पेपर था। काउसलिंग में बालिका ने बताया कि उसके परिजन बात बात में परेशान करते थे। अपने पास नहीं रख कर, सवाई माधोपुर ताऊ के घर भेजने की बात कहते थे। परिजनों की डांट से तंग आकर 5 अप्रैल की रात 8 बजे घर से निकली। फिर रामगंजमंडी से ट्रेन में बैठकर उज्जैन चली गई। दिन में इधर उधर घूमती और रात को वापस स्टेशन पर रुकी। थाने में शिकायत दर्ज होने का पता लगने पर 7 अप्रैल की रात को वापस लौट आई।
कनीज फातमा ने बताया बालिका 11 वीं के 5 पेपर दे चुकी। 8 अप्रैल को उसके संस्कृत का पेयर था। उससे पहले ही वो घर से निकल गई थी। बालिका ने ये नहीं बताया कि वो दो दिन कैसे, किस हाल में रही। फिलहाल बालिका ने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया है ।164 के बयान के बाद बालिका का पुनर्वास किया जाएगा। उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

0 Response to "डांट के बाद 11 वीं की स्टूडेंट ने घर छोड़ा"
एक टिप्पणी भेजें