Advertisement

यूडीएच मंत्री का दावा-जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है

यूडीएच मंत्री का दावा-जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है

 हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में बोले- जनता कांग्रेस को सत्ता में फिर काबिज़ करने को आतुर

कोटा  | यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में दावा किया है कि जनता सरकार की योजनाओं से खुश है और वापस कांग्रेस की सरकार ही चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मिल रही राहत और कोटा सहित प्रदेश भर में हुए विकास के कामों से जनता खुश है और कांग्रेस को सत्ता में आगामी चुनाव में काबिज करने को आतुर है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा जिस क्षेत्र में भी पहुंच रही है वहां जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि विपक्ष के पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं बचा, सरकार ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। यूडीएच मंत्री धारीवाल कोटा दौरे पर हैं। इस दौरान वे रोज हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत पदयात्राओं में शामिल हो रहे हैं। शनिवार को यूडीएच मंत्री धारीवाल पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 23 में पहुंचे। मंत्री शांति धारीवाल और कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने क्षेत्रवासियों से घर घर जाकर मुलाकात की, सरकार की योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने की अपील की और क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लिया।

इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि जनता की मांग पर जिन कामों को करने का बीड़ा उठाया था वह सब काम पूरे हो चुके हैं और जनता को उसका लाभ भी मिल रहा है। जनता खुद विकास कार्यों से और सरकार की राहत पहुंचाने वाली योजनाओं से खुश है।

0 Response to "यूडीएच मंत्री का दावा-जनता कांग्रेस की सरकार चाहती है"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status