रणथम्भौर की बाघिन टी-13 चार माह से लापताः
फेमस बाघिन नूर की मां को खोजने के लिए लगाए ट्रैप कैमरे
सवाई माधोपुर | रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बुरी खबर आ सकती है। वन विभाग को पिछले कई दिनों से बाघिन टी-13 दिखाई नहीं दे रही है। जिसकी वजह से वन विभाग की चिंताए बढ़ गई हैं। बाघिन टी-13 रणथम्भौर की उम्र दराज बाघिन है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बाघिन टी-13 अंतिम बार चार माह पहले कैमरा ट्रैप में कैद हुई थी। इसके बाद से वह दिखाई नहीं दे रही।
नूर की मां है टी-13
यह बाघिन रणथम्भौर की फेमस बाघिन टी-39 यानी नूर की मां है। बाघिन टी-13 को ओल्ड सुल्तानपुर मादा के नाम से भी जाना जाता है। बाघिन अंतिम समय में देवपुरा वन क्षेत्र में रह रही है। बाघिन की टेरेटरी देवपुरा बांध के पास पास वाले इलाके में थी। बाघिन की उम्र करीब 19 साल है। यह रणथम्भौर की उम्रदराज बाघिन है। जिसके दिखाई नहीं देने से वन विभाग की चिंताए बढ़ गई हैं। वहीं बाघिन की उम्र अधिक होने के चलते अनहोनी के कयास भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघिन को खोजने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
अधिकारी बोले - हम प्रयास कर रहे
मामले को लेकर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के क्थ्व् मोहित गुप्ता का कहना है कि बाघिन टी-13 एक बुजुर्ग बाघिन है। पिछले कई दिनों से बाघिन दिखाई नहीं दे रही है। बाघिन को खोजने के लिए कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

0 Response to " रणथम्भौर की बाघिन टी-13 चार माह से लापताः"
एक टिप्पणी भेजें