Advertisement

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की रणथम्भौर में सफारीः

केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की रणथम्भौर में सफारीः



जोन नम्बर एक बाघिन नूरी के शावकों को अठखेलियां करते निहारा

सवाई माधोपुर | केरल की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदु शनिवार शाम को सवाई माधोपुर पहुंची। वे यहां एक होटल में रुकी हैं। उन्होंने रविवार सुबह की पारी में रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। इसी के साथ रणथम्भौर नेशनल पार्क की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

डॉ. आर बिंदु यहां होटल द टाइगर विला में ठहरी हुई हैं। टाइगर सफारी में उन्होंने रणथम्भौर के जोन नम्बर तीन में टाइगर सफारी का आनन्द उठाया। यहां उन्होंने जोन नम्बर एक में बाघिन नूरी के शावकों को अठखेलियां करते देखा। जिसे देखकर वे खासी रोमांचित दिखाई दीं। इस दौरान उनके साथ महात्मा ज्योतिबा राव फुले यूनिवर्सिटी जयपुर के चेयरपर्सन निर्मल पंवार भी मौजूद रहे।

केरल राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदु ​​​​​​ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने राज्य केरल में उच्च शिक्षा में किए गए बदलाव और नवाचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी कुछ बदलाव की आवश्यकता है।

 

0 Response to "केरल की उच्च शिक्षा मंत्री ने की रणथम्भौर में सफारीः"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status