Advertisement

फस्र्ट इंडियन कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस में रणथम्भौर ने छोड़ी छाप

फस्र्ट इंडियन कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस में रणथम्भौर ने छोड़ी छाप

 


 

टाइगर सेंसस बुक में शांतनु शर्मा ने निभाई भागीदारी

सवाई माधोपुर | प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने टाइगर से जुड़े नए आंकड़े जारी किए। इसके अलावा एक सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (प्ठब्।) की भी शुरुआत की। इसके लिए मैसूर में फस्र्ट इंडियन कंजर्वेशन कॉन्फेंस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान कॉन्फ्रेंस में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने यहां अपनी अमिट छाप छोड़ी।

कॉन्फ्रेंस में रणथम्भौर का प्रतिनिधित्व ब्ब्थ् सेडूराम यादव, ।ब्थ् मानस सिंह व रेंजर रामखिलाड़ी मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बाघ संरक्षण की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें एक स्टॉल रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की भी लगाई गई है। इसमें रणथम्भौर में बाघ संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

पुस्तक में रणथम्भौर के शांतनु शर्मा ने भी अपनी भागीदारी निभाई है। साल 2018 की टाइगर सेंसस में 2911 टाइगर थे। जिसकी बुक केन्द्र सरकार ने जारी की थी। इस बुक में शांतनु शर्मा के 10 फोटोग्राफ थे, अब 3167 टाइगर हैं। इसकी बुक प्रधानमंत्री ने आज जारी की है। इस टाइगर सेंसस में डाटा कलेक्ट करने वाली की टीम में सवाई माधोपुर के शांतनु शामिल रहे हैं।

0 Response to "फस्र्ट इंडियन कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस में रणथम्भौर ने छोड़ी छाप"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status